फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और नेपाल की संयुक्त टीम करेगी पिलर्स का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक चीनी मिल सभागार हुई। बैठक में इंडो-नेपाल बार्डर स्थित पिलर्स का निरीक्षण, क्षतिग्रस्त पिलर्स की मरम्मत और सर्वे आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों से उनकी राय भी मांगी गई। कुछ समय पहले ही दोनों देशों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी, जिसे फील्ड सर्वे टीम का नाम दिया गया। बैठक में टीम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और इस काम में तेजी लाने पर सहमति बनी।
बैठक में डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल बार्डर पर स्थापित पिलर्स को लेकर कोई विवाद नहीं है, सीमा निर्धारण और पिलर्स की भौतिक स्थिति भी पूर्ण रूप से स्पष्ट है। बताया कि बैठक में तय हुआ है कि बार्डर पर जो भी अभियान होगा वह दोनों देशों के बीच समझौते के आधार पर चलाया जाएगा। इसके लिए ज्वाइंट सर्वे टीम बनाई गई है। इसके तहत तीन चरणों में बार्डर के क्षतिग्रस्त पिलर्स का पहले सर्वे किया जाएगा, फिर उनकी मरम्मत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान जो भी दिक्कतें आएंगी उसे अधिकारियों के साथ बैठकर दूर किया जाएगा। आम नागरिकों को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में भारत की तरफ से डीएम खीरी शैलेंद्र सिंह, एसएसबी के इंजीनियर पीएस नेगी, कस्टम अधीक्षक गौरीफंटा शरद श्रीवास्तव, एसएसबी 49वीं बटालियन पीलीभीत के कमांडेंट दिलबाग सिंह, एसएसबी 57 बटालियन अमृतपुर कमांडेंट आरके त्रिपाठी, एसएसबी 39वीं बटालियन कमांडेट वीएस सिंधू, एसडीएम विजय नाथ शुक्ल, एसडीएम पूरनपुर शशि भूषण, एसडीएम पलिया इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ इंडिया-नेपाल बाउंड्री सर्वे आरसी भट्ट समेत नेपाल की तरफ से सीडीओ कुंवर बहादुर खड़का आदि मौजूद रहे।

दो जनवरी 2018 से शुरू होगा अभियान
डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिलर संख्या 700 से 811 तक भारतीय पिलर हैं। अंतिम पिलर तक हम सर्वे के दौरान जाएंगे और उसकी स्थिति देखेंगे, यह अभियान दो जनवरी 2018 से शुरू किया जा रहा है, जिसमें बनाई गई फील्ड सर्वे टीम देखेगी कि कौन सा पिलर क्षतिग्रस्त है या गायब है। यह प्रक्रिया कुछ दिनों में पूरी कर ली जाएगी। जिसके बाद क्षतिग्रस्त पिलर्स की मरम्मत का काम शुरु किया जाएगा।

बसही बार्डर की घटना के बारे में नहीं बोले अधिकारी
बसही बार्डर पर नेपाली नागरिकों के अतिक्रमण और वहां पहुंची टीम पर पथराव की घटना बीते कुछ महीने पहले सामने आई थी। बैठक के बाद जब डीएम शैलेंद्र सिंह से बसही प्रकरण पर सवाल किया गया तो डीएम ने स्पष्ट कहा कि उसका निर्णय उच्च स्तर से ही लिया जाएगा। नेपाली अधिकारी भी इस सवाल पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन


चार जिलों के प्रतिनिधि बैठक में रहे शामिल
भारतीय प्रतिनिधि दल में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी सर्वेक्षक आरसी बट्ट अपने सर्वेक्षण दल के साथ सम्मलित हुए। वहीं लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा किया। नेपाल के प्रतिनिधि दल में कैलाली अंचल के मुख्य जिलाधिकारी (सीडीओ) गोविंद प्रसाद रिजाल एसपी कैलाली, एसपी कंचनपुर, डीएफओ कंचनपुर सहित नेपाल सर्वेक्षण दल के सुर्दशन सिंह धामी के अलावा कंचनपुर और कैलाली अंचल के विभिन्न अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें