ढखेरवा-निघासन मार्ग पर बाइक सवार दो लोगों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां जोगेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे के गंभीर हालात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निघासन के मजरा बोझिया निवासी जोगेंद्र(30) अपने रिस्तेदार सरस्वती प्रसाद निवासी सिरसी कोतवाली धौरहरा के साथ किसी काम से ढखेरवा आए थे। गुरुवार देर रात दोनों काम निपटाकर बाइक पर सवार होकर ढखेरवा से बोझिया अपने घर जा रहा थे। रौली पुरवा गांव के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से उस पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रमियाबेहड़ सीएचसी ले जाया गया जहां जोगेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक जोगेंद्र के सिर में अधिक चोट आने के कारण उसकी मौत हुई है। यदि वह हेलमेट पहने हुए होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।