क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सौजन्य से शक्ति गैस एजेंसी के संयोजन में निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रथम चक्र की इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अनीता और स्वाति का प्रदर्शन अव्वल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन क्षमा वाजपेई, शिक्षिका बबिता गुप्ता, मुनेंद्र कुमार, सौरभ गुप्ता, विपुल, हर्षित शुक्ला आदि मौजूद रहे। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनवरी 2018 में दिया जाएगा।