आशाओं को मिला कई संगठनों का समर्थन
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
आशाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से नसीरूद्दीन मौजी हाल में प्रदर्शन कर रही हैं। सोमवार को कई संगठन भी आशाओं के समर्थन में उतर आए।
आशा बहुएं अपनी विभिन्न मांगों, जिसमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, उक्त मांग पूरी न होने तक बीस हजार रुपये मासिक मानदेय देने, जीपीएफ की कटौती करने, सरकारी कर्मचारियों की तरह बीमा निर्धारित करने की मांग को लेकर दो दिनों से प्रदर्शन कर रहीं हैं। सोमवार को कई अन्य संगठनों ने भी आशाओं की मांग को जायज ठहराते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की है। वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के राघवराम तिवारी, कल्याणी जन सेवा संस्थान के राज किशोर पांडे सहित भारतीय मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। इस दौरान जिले के कई ब्लाकों की आशाएं मौजूद रहीं।