फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को जिले भर में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के वक्त सजदा के लिए हजारों सिर एक साथ झुके तो दुआ के लिए भी हजारों हाथ एक साथ उठे। रोजेदारों ने नमाज के बाद मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। अलग-अलग मस्जिदों में वहां के पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के वक्त नमाजियों की इतनी भीड़ थी कि लोगों को मस्जिद से बाहर सड़कों पर भी नमाज अदा करनी पड़ी। अलविदा की नमाज शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
शहर की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मीनार मस्जिद, हिदायतनगर, नौरंगाबाद, महराजनगर हाथीपुर की मस्जिदों में वहां के पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। मोहल्ला हिदायतनगर स्थित वक्फ फुल अलल औलाद अनीसा नजमुल शिया मस्जिद में मौलाना जनाब अली रजा ने अलविदा की नमाज पढ़ाई। इस मस्जिद में शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।
विज्ञापन

खीरी टाउन। अलविदा की नमाज कस्बे की करीब डेढ़ दर्जन मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क में चैन अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी। किले की मस्जिद, मुगली टोला मस्जिद, मस्जिद गरीब नवाज, मस्जिद गौसुल आजम, डीहपुर कटरे की मस्जिद, शेख सरांय की मस्जिद, मस्जिद सैयद मख्दूम साहब की मस्जिद दरगाह में नमाज अदा की गई। गोला गोकर्णनाथ। रोजेदारों ने अलविदा की नमाज अता कर मुल्क और आवाम की अमन चैन की दुआ की। जामा मस्जिद, बरकाती, नूरी, गौसिया, अहमदनगर, दतेली, इस्लामनगर, हफीजपुर, संसारपुर, अजान आदि स्थानों की मस्जिदों ने नमाज अता की गई। कुकरा, रजागंज, ममरी, हैदराबाद, मझिगवां, खरगापुर, गनेशपुर, नयागांव चांदामऊ वनबुधेली, रोशननगर, परेली, सरकारगढ़, सौंखिया, धिरावां, छितौनिया, मुरादपुर, कोटवारा, घरथनियां, बेलहरी, मढिया, अल्लीपुर आदि गांवों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अता की गई। दो विवादित स्थानों अल्लीपुर चांदामऊ में पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

पलियाकलां, बांकेगंज, हैरमखेड़ा, अमीरनगरस मैलानी, मोहम्मदी, सिकंद्राबाद, मितौली क्षेत्र के मस्जिदों में अलविदा की नमाज हुई। रोजेदारों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इसमें नमाजियों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें