फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में खीरी के 100 पैक्स कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Thu, 22 Oct 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के पदा​धिकारी एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत: स
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वेतन संबंधी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज जिले के करीब 100 पैक्स कर्मचारी लखनऊ के ईको गार्डेन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि बैठकों में आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इससे उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, लखीमपुर को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा। संगठन के मुताबिक, कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग पर 21 सितंबर और पांच अक्तूबर को बैठकें हुई थीं। इनमें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और आदेश भी जारी नहीं किया गया।
संगठन का कहना है कि पांच अक्तूबर की बैठक में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद छह अक्तूबर तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इसके विरोध में प्रदेशभर के कर्मचारी लखनऊ स्थित आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। जिले के सहकारी समितियों के कर्मचारी भी प्रदेश संगठन के समर्थन में धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी समितियां खुली हैं और कहीं भी काम प्रभावित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें