फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिंदा किसान को मृत दिखाकर जमीन कर दी किसी और के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। तहसील क्षेत्र के ग्राम मूर्तिहा में एक गरीब किसान को दस्तावेजों में मृत दिखाकर पुश्तैनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर देने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गांव मूर्तिहा निवासी छोटेलाल ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली कि खतौनी से उनका नाम हटा दिया गया है तो वे तहसील पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी तहसीलदार मुकेश कुमार को दी। तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि यह वरासत का मामला था। इसमें रामकेवल नामक व्यक्ति की जमीन के लिए दो वारिसों के आवेदन आए थे।
इसी प्रक्रिया में छोटेलाल को मृत दिखा दिया गया, हालांकि अब उनका नाम खतौनी में दोबारा दर्ज कर दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल विश्वजीत वर्मा ने बताया कि मामले में विरासत सही दर्ज की गई थी, लिपिकीय त्रुटि के कारण ऐसा हुआ था। इसे अब सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें