फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 ट्रेनों का संचालन, लेकिन दिल्ली और लखनऊ के लिए एक भी नहीं

विज्ञापन
मैगलगंज स्टेशन। संवाद - फोटो : सीएचसी श्रीनगर में फिल्मी गीतों पर नृत्य करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मैगलगंज। रेलवे स्टेशन मैगलगंज से 24 घंटे में 10 ट्रेनों का संचालन होता है, जिसमें सात एक्सप्रेस व तीन पैसेंजर ट्रेनें हैं। दुर्भाग्य है कि राजधानी दिल्ली और लखनऊ के लिए एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। यात्रियों को टुकड़ों में दिल्ली व लखनऊ जाना पड़ता है। दिल्ली के लिए शाहजहांपुर व लखनऊ के लिए सीतापुर से ट्रेन पकड़नी होती है, जो क्षेत्र वालों के लिए एक बड़ी समस्या है। बता दें कि क्षेत्र के लोग दिल्ली-लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की मांग कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए शाहजहांपुर और लखनऊ जाने के लिए पहले सीतापुर तक सड़क मार्ग से सफर तय करना पड़ता है, फिर वहां से ट्रेन पकड़ते हैं। इससे यात्रा लंबी, महंगी और थकाऊ हो जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और व्यापारी वर्ग को होती है, जो रोजाना या साप्ताहिक तौर पर इन शहरों की यात्रा करते हैं।
स्थानीय लोग बताते हैं कि गुलाब जामुन के लिए प्रसिद्ध मैगलगंज से कभी दिल्ली जाने के लिए एक पैसेंजर ट्रेन चला करती थी, लेकिन उसे भी बिना कोई स्पष्ट कारण बताए बंद कर दिया गया। अब यात्रियों को मजबूरी में रोडवेज या प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है, जो महंगी और समय लेने वाली साबित होती हैं। बता दें कि मैगलगंज कस्बे की करीब 10 हजार की आबादी। आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग भी मैगलगंज से जुड़े हैं।
विज्ञापन



स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव
ट्रेनों की कमी के साथ-साथ मैगलगंज स्टेशन की हालत भी बेहद खराब है। यहां शौचालय, पीने के पानी, बिजली, बैठने की जगह, और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पातीं। लोगों ने रेलवे प्रशासन से मैगलगंज को दिल्ली-लखनऊ से जोड़ने, स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस दिशा में ठोस कदम उठाएं तो न केवल मैगलगंज बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

मैलानी-नानपारा रेल बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी
तिकुनिया। बॉर्डर इलाके की मीटरगेज रेल लाइन मैलानी-नानपारा एक जुलाई से बंद कर दी गई। अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। तिकुनिया से बहराइच के लिए रोडवेज बस सेवा भी नहीं है। तराई विकास संस्थान के सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक सिंघल और सुरेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मीटर गेज पर मैलानी-तिकुनिया रेल संचालन तत्काल प्रभाव से कराए जाने की मांग की है। वहीं एआरएम रोडवेज का कहना है कि जल्द ही तिकुनिया-बहराइच के बीच रोडवेज का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें