फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए 10 से आवेदन

Thu, 05 Nov 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार की चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इनके लिए 10 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

शासन ने चयन की समय-सारिणी जारी कर अधिकारियों को निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक पुरस्कार के लिए पात्र होंगे।
मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। एक से 15 दिसंबर तक जनपदीय समिति आवेदनों का परीक्षण और स्थलीय सत्यापन कर पात्र शिक्षकों का चयन करेगी। चयनित शिक्षकों के प्रस्ताव मंडलीय समिति को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

मंडलीय समिति 16 से 30 दिसंबर तक चयन कर प्रस्ताव निदेशालय को ऑनलाइन भेजेगी। निदेशालय स्तरीय चयन समिति 31 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक प्रस्तावों का परीक्षण कर राज्य चयन समिति को भेजेगी। राज्य स्तरीय चयन समिति 15 से 24 जनवरी 2027 तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें