फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला से युवकों ने छीना मंगलसूत्र

Thu, 25 Sep 2025 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के लतवा बाजार निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बाइक सवार तीन लोगों पर पत्नी का मंगलसूत्र छिनकर भागने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पीड़ित परिवार के घर में लगे सीसीटीवी कैमर का फुटेज की जांच करने में जुटी है। लतवा बाजार निवासी रमाकांत सिंह पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि मंगलवार रात घर से कुछ दूरी पर आयोजित भागवत कथा सुनाने के लिए गए, जबकि उनकी पत्नी व मां घर के बाहर बरामदे में बैठकर कथा सुन रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनके घर के सामने रूके और पत्नी ज्ञान्ति देवी के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। सूचना आए तमकुहीराज सीओ राकेश प्रताप सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज दिनेश साहनी ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावे आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। सीओ ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवकों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें