फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहली बार वोट देने की उम्र में पहुंचे युवा फिसड्डी, 91.78% सूची से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकतंत्र में पहली बार भागीदारी निभाने वाले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के मामले में काफी पीछे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2026 के प्रोजेक्टेड जनगणना आंकड़ों के अनुसार, जिले में इस आयु वर्ग की अनुमानित आबादी करीब 1.92 लाख है लेकिन 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन में महज 15,786 युवाओं के नाम ही दर्ज हो पाए हैं। यानी इस वर्ग की अनुमानित आबादी के मुकाबले सिर्फ 8.22 प्रतिशत युवा ही मतदाता सूची में शामिल हो सके हैं।
निर्वाचन विभाग की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 23 लाख 57 हजार 857 मतदाता दर्ज हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 लाख 82 हजार 282 और महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 75 हजार 486 है। वहीं, अन्य श्रेणी के 89 मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं के मुकाबले 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की हिस्सेदारी महज 0.67 प्रतिशत है। प्रोजेक्टेड जनसंख्या के आंकड़ों के मुताबिक, इस आयु वर्ग के करीब एक लाख 76 हजार 214 युवा अभी भी मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

29 तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां : निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के बाद अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 29 नवंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान के तहत सभी बूथों पर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बीएलओ मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं से दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के साथ जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 दिसंबर तक प्राप्त दावों और आपत्तियों का डिजिटाइजेशन कर चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें