फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने मैरिज हाॅल से छह युवकों और तीन युवतियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एयरपोर्ट मार्ग पर बैरिया चौराहे के पास स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को पुलिस ने छापा डाला। इस दौरान छह युवक और तीन युवतियां पकड़े गए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों के मौके से भाग जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मैरिज हॉल में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत मिल रही थीं। इस पर कस्बा गांधी चौक चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की। पकड़े गए सभी नौ लोगों को थाने लाया गया।
पूछताछ और जांच में तीनों युवतियां बालिग पाई गईं। एसओ इत्यनंद पांडेय ने बताया कि पकड़े गए छह युवकों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। तीनों युवतियों के परिजन को थाने बुलाकर आवश्यक हिदायत देने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। मैरिज हॉल संचालक के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें