कसया तहसील क्षेत्र के टेकुआटार गांव के डीह टोला निवासी एक युवक की मौत जयपुर में रविवार की भोर में हो गई। इसकी जानकारी घरवालों को फोन से हुई। उस परिवार में मातम छा गया है। घरवालों के मुताबिक युवक वहां फास्ट फूड बेचता था।
टेकुआटार गांव के डीह टोला निवासी केदार मद्धेशिया के बेटे अर्जुन उम्र 20 वर्ष की मौत रविवार की भोर राजस्थान के जयपुर शहर में हो गई। इसकी जानकारी घरवालों को फोन से मिली तो घर में मातम छा गया।
घरवालों के मुताबिक रविवार की सुबह बर्गर बनाने में प्रयुक्त होने वाली पाव रोटी की आपूर्ति करने वाला पहुंचा तो अर्जुन के आवास का दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजा खोलने के लिए कई बार आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी।
इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वहां फर्श पर अर्जुन का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।