फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लिंक एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रेलर, सड़क पर बांस बिखरने से लगा जाम
विज्ञापन


खजनी थाना क्षेत्र में हरनहीं-भगवानपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुआ हादसा
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में हरनहीं-भगवानपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को यूपीडा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चुन्नू तिवारी (45) की मौत हो गई।

हादसा भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात करीब 2:30 बजे हुआ। बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लिंक एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां इलाज के दौरान सिर में बांस से गंभीर चोट लगने के कारण कुशीनगर के रामकोला निवासी चुन्नू तिवारी ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुशीनगर के पडरौना निवासी बिहारी (43), भीष्म (24) और देवरिया के गौरी बाजार निवासी बालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज चल रहा है। खजनी थाना प्रभारी जयंत कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बिखरे बांस, लगा जाम
टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे बांस सड़क पर बिखर गए, जिससे एक्सप्रेसवे पर आवागमन बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे खजनी थाने के एसआई अंकित कुमार ने पुलिस टीम के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद बिखरे बांस हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। मार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें