फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एनएच-727 बी किनारे स्थित हर्दिया हाता गांव के पास बीते शनिवार को बाइक व स्कार्पियो के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे, रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा निवासी कृष्णा प्रसाद (28) शनिवार दोपहर में तमकुहीराज से वापस बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच हर्दिया हाता गांव के पास स्कार्पियो से बाइक की टक्कर हो गई। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने उसे सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर अखिलेश यादव ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवक की मौत की जानकारी हुई है। मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें