फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की भिड़ंत में युवक घायल

Wed, 24 Sep 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर के देवरिया मार्ग सिसवा महंथ चौराहे के पास मंगलवार की रात करीब सात बजे दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की सायं करीब सात बजे शहर के शिवाजी नगर सोनबरसा निवासी ब्रजेश पांडेय (36) सिसवा चौराहे से कसया की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इसमें बाइक सवार ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें सीएचसी कसया भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें