जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर काॅलेज के पास एनएच-28 पर सोमवार की देर रात फाजिलनगर की एक व्यापारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
व्यवसायी 55 वर्षीय रमेश जायसवाल निवासी राजापाकड़ लंबे समय से फाजिलनगर में रहकर सीमेंट शेड का व्यवसाय कर रहे थे। सोमवार को वे किसी कार्य से बाइक से कसया गए थे। वहां से देर रात घर लौट रहे थे। अभी वे मधुरिया इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक को किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया।