फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 15 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव के सामने मंगलवार रात सड़क हादसे में घायल माघी कोठिलवा के धूमनगर गांव के रमेश चौहान की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

यहां के भुलन चौहान के 21 वर्षीय पुत्र रमेश चौहान मंगलवार की रात पड़रौना से बाइक से घर लौट रहे थे। पड़री पिपरपाती गांव के सामने मुख्य सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भिजवाया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब रमेश का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें