तुर्कपट्टी। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के ग्राम परसौनी खुर्द स्थित खाड़ पुल के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में घायल 25 वर्षीय बसंत की इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की दोपहर मृतक का शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो युवकों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार 20 वर्षीय शैलेश व 25 वर्षीय बसंत निवासी परसौनी कुबेरस्थान और दूसरी बाइक पर सवार 25 वर्षीय अमित यादव व 16 वर्षीय अंकित यादव निवासी ग्राम छहूं थाना तुर्कपट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों को कुबेरस्थान सीएचसी ले जाया गया था। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया था। उसी दिन 16 वर्षीय अंकित की मौत हो गई थी। सोमवार देर रात बसंत की भी मौत हो गई।