फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब की दुकान के पास युवक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के आंबेडकर नगर स्थित एक शराब की दुकान के पास रविवार को दिन के करीब तीन बजे युवक अचेत होकर गिर गया। सेवरही पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर 11 समता कालोनी निवासी मनोज वर्मा (35) रविवार को दिन के करीब तीन बजे आंबेडकर नगर स्थित शराब की दुकान के बगल की दुकान में शराब पी रहा था। कुछ देर बाद दुकान से बाहर आया तो लड़खड़ा कर सड़क पर गिर पड़ा। पहले तो लोगों को लगा कि नशा के कारण वह अचेत पड़ा है, लेकिन काफी देर तक उसके शरीर में किसी प्रकार की गतिविधि नहीं दिखाई देने पर लोगों ने सेवरही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को एंबुलेंस से सेवरही सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ दिग्विजय नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें