छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मखनहा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के मखनहा निवासी प्रवेश (25) तीन वर्ष पूर्व गोविंदगढ़ में मजदूरी करने गया था। मंगलवार की देर रात घर आया। पिता ने बताया कि आधी रात कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर उठा तो देखा कि आंगन में वह गिरा पड़ा है। पास जाकर उसे हिलाया डुलाया तो उसमें कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव पीएम के लिए भेज दिया। हनुमानगंज प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी हो पाएगी।