लक्ष्मीपुर। थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोइरी टोला निवासी सुखल कुशवाहा (42) सोमवार काे लक्ष्मीपुर बाजार से घर लौट रहे थे। बाजार से निकलने पर दुदही की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया।
डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। कुबेरस्थान थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद