फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। रोजी-रोटी की तलाश में अमृतसर गए एक युवक की मौत हो गई है। युवक की हत्या की आशंका जताते हुए उसके भाई ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने खड्डा थाने की पुलिस से पंजाब की पुलिस से संपर्क कर मदद की मांग की है।
विज्ञापन

खड्डा थानाक्षेत्र के सारंग छपरा गांव के निवासी राजू चौहान ने तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई स्नेही चौहान रोजगार के लिए अमृतसर की एक कंपनी में कार्य करने गया था। आरोप लगाया कि कंपनी के जिम्मेदारों की तरफ से वेतन नहीं दिया जा रहा था। शनिवार को कंपनी की तरफ से उसे फोन पर बताया गया कि स्नेही चौहान की मृत्यु हो गई है। इसके बाद परिवार में चीत्कार मच गई। फोन पर यह भी बताया गया कि खड्डा क्षेत्र के दो युवक, जो स्नेही के साथ रहते थे, उसकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। कंपनी के लोग राजू का शव ले जाने के लिए बुला रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें