कप्तानगंज। पटखौली के 25 वर्षीय बृजेश सिंह ने बुधवार को खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत में अचेत देख परिजन उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बृजेश सिंह बुधवार की तरफ गए थे। शाम करीब पांच बजे खेत की तरफ घूमने गए बड़े भाई अशोक सिंह ने उन्हें खेत में अचेत देख परिजनों को जानकारी दी और उन्हें कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल का रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवर की शाम उनका शव दरवाजे पर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई ने बताया कि इलाज के दौरान बृजेश ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई थी। संवाद