फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जहर खाने से युवक की मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया निवासी एक युवक ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे पारिवारिक विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पिपराइच सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र कुमार परिवारिक विवाद को लेकर रविवार को सुबह करीब नौ बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर चले गए, जहां डाॅक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी ने इसकी सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई गिरिजेश यादव व कांस्टेबल अमित कुमार पिपराइच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी अंजीला देवी के बीच किसी बात को लेकर चार पांच दिन से विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। मृतक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें