फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरों ने दो घरों से जेवर व नकदी उड़ाई

Mon, 01 Sep 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में शनिवार की रात दो घरो में चोरी हो गई। एक घर में खिड़की तोड़कर तो दूसरे घर में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। रामपति सिंह निवासी मुंडेरा के घर के पीछे लगे खिड़की का ग्रील तोड़कर चोर घर में घुसे। उस समय परिवार के लोग छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

चोर आलमारी और बाक्स का ताला तोड़कर और जेवरात और नकदी की चोरी किए। वहीं राजेन्द्र सिंह के घर के फाटक का कुंडी तोड़ने के बाद घर में घुस कर नकदी और जेवर चुरा रहे थे। तभी आवाज सूचनकर कुछ लोगों की नींद खुल गई। लोगों का शोर सुनकर चोर फरार हो गए। घर के लोगों ने पुलिस और 112 नम्बर को सूचना दिया गया। सूचना पर बोदरवार पुलिस ने जानकारी हासिल की। चौकि इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें