फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Tue, 04 Aug 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविंद्र नगर ​स्थित एक निजी अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा की सुचना पर पहुंची पुलिस।स्रोत - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना/बनकटा बाजार। चौराखास क्षेत्र के बनकटा बाजार के मृत्युंजय गुप्ता की पथरी के ऑपरेशन बाद निजी अस्पताल में रविवार की रात मौत हो गई। नाराज तीमारदारों ने डाॅक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख स्टाफ नर्स व अन्य कर्मी मौके से खिसक गए। सूचना पर आई पुलिस और नाराज लोगों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस अस्पताल के वार्ड से जबरन शव को बाहर निकलवा दिया। घर वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
पथरी का ऑपरेशन रविंद्र नगर में संचालित एक निजी अस्पताल में कराए थे, ऑपरेशन के बाद उनका दर्द कम नहीं हो रहा था। रविवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल में लाए, इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल में बनकटा बाजार निवासी मृत्युंजय (24) के पथरी का ऑपरेशन घर वालों करीब दस दिन पूर्व कराया था। घर वालों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद मृत्युंजय के पेट में दर्द बना रहता था। असहनीय दर्द होने पर अस्पताल लाने पर दर्द कर इंजेक्शन लगाकर डॉक्टर भेज देते थे। रविवार की रात तेज दर्द होने पर युवक को लेकर घर वाले आए। इलाज के दौरान मृत्युंजय की मौत हो गई। घर वाले डाक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और शव ले जाने से मना कर दिया।
नाराज लोगों पर दबाव बनाने के लिए अस्पताल संचालक कई लोगों को भेजा लेकिन घर वाले अड़े रहे। सूचना पर आई पुलिस से भी नोकझोंक हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। आरोप है कि करीब चार घंटे बाद शव को पुलिस ने बाहर निकलवा दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और सोमवार को दोपहर दाह संस्कार कर दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से की है।
थानाध्यक्ष रविंद्र नगर धूस अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का पथरी का ऑपरेशन हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे नाराज घर वालों ने हंगामा किया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें