फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस से दुर्व्यवहार के आरोप में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और पीआरवी टीम से अभद्रता की गई थी। आरोपियों ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी तथा सरकारी मोबाइल तोड़ दिया था। पुलिस ने सोमवार को महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भरपटिया सरपतही खुर्द निवासी पंकज चौधरी शनिवार को बाइक से पिपरा बाजार की ओर जा रहा था। लीलाधर छपरा के पास उसकी बाइक की टक्कर रंगी की बाइक से हो गई थी। आरोप है कि पंकज नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद वह पास के गन्ने के खेत में छिप गया और बाद में अपनी मां बिंदा देवी तथा भाई गोलू (अभिषेक) को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने रंगी के साथ मारपीट की।

सूचना पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया पुलिस और पीआरवी टीम के साथ भी तीनों ने अभद्रता की। आरोप है कि आरक्षी जानसन गोड़ की वर्दी फाड़ दी और उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया। आरक्षी जानसन गोड़ की तहरीर पर थाना नेबुआ नौरंगिया में संबंधित धाराओं एवं सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घायल रंगी की तहरीर पर भी तीनों के खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पंकज चौधरी, गोलू चौधरी और बिंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें