तमकुहीरोड। दुबौली गांव के एक युवक ने रविवार की रात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौली निवासी 27 वर्षीय विवेक श्रीवास्तव ने रविवार की रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में सेवरही के एसएचओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।