फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भागीपट्टी गांव के भगवानपुर टोले में शनिवार देर शाम पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा एक युवक हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर टोला निवासी दीनदयाल यादव (27) शनिवार देर शाम घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर चढ़कर नेनुआ तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ से होकर गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक का शव घर पहुंचने पर परिजन ने हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटेया थाने को घटना की जानकारी दी। रात करीब नौ बजे कटेया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजन को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें