फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 02 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी गांव निवासी एक युवक की अहमदाबाद में मौत हो गई। वे सोमवार को अहमदाबाद में डंपर की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही उनके परिजनों में चीखपुकार मच गया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलक पट्टी निवासी 22 वर्षीय सूरज यादव करीब दो माह पहले अहमदाबाद कमाने गए थे। सोमवार को सुबह करीब तीन बजे वे कमरे से निकल कर सड़क के किनारे पेशाब कर रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया।
विज्ञापन

उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रही रहे थे कि घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें