फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से खेत गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से खेत गए युवक की मौत
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से कई दुकानों और घरों में लगे बिजली के उपकरण जले
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। मंगलवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से खेत गए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान हाई वोल्टेज से आसपास की कई दुकानों और घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के खजवा गांव निवासी 20 वर्षीय चक्रेश दूबे अपने भाई के साथ खेत की ओर फसल देखने गए थे। उसी समय बारिश होने लगी। दोनों गांव के बाहर पेड़ के पास बने टिन शेड के नीचे छिप गए। बारिश तेज होने लगी तो चक्रेश का छोटा भाई छोटू मोबाइल को पानी से बचाने के लिए पॉलिथीन की तलाश में कुछ दूर स्थित दुकान पर चला गया। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली टिनशेड में छिपे चक्रेश के पास गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। तेज गर्जना से आसपास के लोग सहम गए। इस दौरान वोल्टेज हाई होने से कुछ दुकानों और घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। छोटू अपने भाई च्रकेश के पास पहुंचा तो वह जमीन पर पड़ा था। शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जाम हो गई। लोग चक्रेश को हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने चक्रेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पर पहुंचे विधायक पवन केडिया ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें