फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा

Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर के शहीद अमिय चौक के पास स्थित मोबाइल टावर पर मंगलवार की शाम एक युवक चढ़ गया। आसपास के लोगों की सूचना पर आई पुलिस युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारकर थाने ले गई।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खोरिया पट्टी विजयपुर निवासी नौसाद मोबाइल खरीदने की मांग को लेकर कसया शहर के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर आई पुलिस समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारवाया। कस्बा चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि युवक मानसिक रूप से मंदबुद्धि है। वह इससे पहले भी तुर्कपट्टी क्षेत्र में एक मोबाइल टावर पर चढ़ चुका है। पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें