फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूपी और बिहार में वाहनों की चोरी करके बेचता था युवक, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 04:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

खड्डा सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह शातिर किस्म का वाहन चोर है। अकेले ही ट्रैक्टर, बोलेरो इत्यादि वाहनों को चुराकर बेच देता है। उससे जुड़े अन्य लोगों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में वाहनों की चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के दो ट्रैक्टर, दो बाइक, एक बोलेरो, एक ट्राली और एक रोटावेटर बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


रामकोला कस्बे में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त पर निकली। मंगलवार को एसएचओ अखिलेश सिंह नेबुआ नौरंगिया मार्ग मथुरा नगर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोककर छानबीन की। युवक अपनी बाइक का कोई पेपर नहीं दिखा सका।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी की है। युवक की पहचान नेबुआ नौरंगिया के बलुआ निवासी आकाश तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके साथ सख्ती की तो वाहन चोरी की पांच घटनाओं का पर्दाफाश हुआ। उसने अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे हुए दो ट्रैक्टर, दो बाइक, एक बोलेरो, एक ट्राली और एक रोटावेटर को बरामद कराया।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अकेली ही चोरी करता है। उसने रामकोला चीनी मिल के यार्ड से दिन दहाड़े ट्रैक्टर चुरा लिया था। उसके खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर, पडरौना कोतवाली, बिहार के बगहा में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

खड्डा सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह शातिर किस्म का वाहन चोर है। अकेले ही ट्रैक्टर, बोलेरो इत्यादि वाहनों को चुराकर बेच देता है। उससे जुड़े अन्य लोगों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें