फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 07 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बेलवा मिश्र गांव में कृष्णा का बंद पड़ा मकान,संवाद - फोटो : लखनऊ यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया स्थित फोरलेन पर बुधवार की रात नौ बजे के करीब सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटीया निवासी 30 वर्षीय सुनील उर्फ टुनुर रावत पुत्र पांडेय रावत बुधवार की रात पटहेरिया चौराहे पर सड़क क्रॉस कर रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बीच सड़क पर शव देख राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें