संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शादी से पूर्व ही घर से रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। युवती मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर तलाश में जुट गई है।
युवती की मां ने तहरीर में बताया कि 19 मार्च की रात करीब 12:30 बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी को आरोपी प्रिंस बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर काफी खोजबीन व तलाश के बाद भी बेटी का कुछ पता नहीं चल सका है। बेटी की शादी 21 अप्रैल को होना तय है। वह घर से जेवर, गहना एवं लगभग 1,30,000 रुपये नकद भी अपने साथ लेकर चली गई है।
एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।