फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवती व दो किशोरियां लापता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को एक साथ युवती व दो किशोरियाें के लापता होने से का मामला सामने आया है। तीनों सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

आसपास के स्थानों के अलावा रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लापता युवती की उम्र 18 वर्ष और किशोरियों की क्रमश: 16 और 15 वर्ष बताई जा रही है। तीनों पड़ोस में रहती हैं और एक ही जाति की हैं। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को तीनों एक साथ घर से निकली थीं। काफी देर बाद भी वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने संभावित स्थानों पर तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इसी गांव से एक साथ तीन किशोरियों के लापता होने की घटना पहले भी सामने आ चुकी है। नवंबर 2025 में गांव के दूसरे टोले से तीन किशोरियां एक साथ घर से चली गई थीं। पुलिस ने करीब एक सप्ताह तक तीनों मध्य प्रदेश के भुसावल में मिलीं थीं। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन समेत अन्य सुराग के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। संभावित स्थानों पर भी पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें