फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कैंप में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया हुनर रॉकेट मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। भाजपा मंडल दुदही के तत्वावधान में शनिवार को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक सभागार में सेवा सेतु अभियान कैंप का आयोजन किया गया। विभागों के स्टालों से सजे कैंप में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं के साथ कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना की ओर से गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। वहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाओं और पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पीएमश्री संविलियन विद्यालय पड़रौन मंडरही के छात्रों की विज्ञान प्रदर्शनी रही। विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने रॉकेट प्रक्षेपण प्रणाली पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रों ने अतिथियों को रॉकेट की कार्यप्रणाली, गति के नियमों और अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें