फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवकों ने की छेड़छाड़, धरने पर बैठीं युवतियां

Mon, 03 Jun 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। रविवार की शाम कुशीनगर के हिरण्यवती नदी के किनारे बुद्धा घाट पार्क पर मनबढ़ युवकों ने युवतियों से छेड़खानी व अभद्रता कर दी। इसको लेकर हंगामा हो गया। कुछ देर के बाद पुलिस पहुंची तो नाराज युवतियों व परिजन पर्यटक गाइड के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


बुद्धा पार्क के टिकट काउंटर के पास खड़े युवकों ने छेड़खानी कर दी। इसकी जानकारी होने पर पर्यटक गाइड किरन सिंह भी मौके पहुंच गईं व कार्रवाई की मांग करते हुए युवतियों व परिजनों के साथ धरने पर बैठ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस मामले में पीड़ित युवतियों के परिजन ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, शेष की तलाश में जुटी हुई है। इस बाबत चौकी इंचार्ज कुशीनगर रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि छेड़खानी की घटना की सूचना मिली थी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें