पडरौना। कुशीनगर संसदीय सीट के लिए हुए मतदान में साल 2019 की तुलना में 2.38 प्रतिशत वोटिंग कम होने पर बहस छिड़ गई है। इस सीट पर शनिवार की शाम छह बजे तक कुल 57.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि, 2019 में इस सीट पर औसतन 59.67 प्रतिशत पोलिंग हुई थी।
कम मतदान के बावजूद भाजपा काे अपनी जीत का पूरा भरोसा है तो सत्ता विरोधी लहर मानकर सपा की बांछें खिली हुई हैं। कम मतदान को वह इंडिया गठबंधन के हित में मान रही है। हालांकि मंगलवार को मतगणना है। इस दिन दोपहर तक चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के जीत हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल एक बात तो स्पष्ट है कि कम मतदान प्रतिशत जिले में बहस का मुद्दा बना है।
कुशीनगर लोकसभा सीट पर कुल 18,75,215 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। मतदान के दिन शनिवार को चुनाव आयोग की तरफ से 9 बजे जारी आंकड़े के अनुसार 13.05 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 28.6 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर लिया था। दोपहर एक बजे तक यह मतदान का प्रतिशत बढ़कर 39.72 प्रतिशत पहुंच गया। सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखीं, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और गर्मी बढ़ी तो पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कमी देखने को मिली। दोपहर तीन बजे तक 48.47 प्रतिशत और शाम छह बजे तक 57.29 प्रतिशत मतदान हो गया था। मतदान प्रतिशत कम होने से सपा कार्यकर्ता अपने हित में मान रही है, तो वहीं भाजपा को इस बार भी चल रही मोदी लहर में अपनी जीत का पूरा भरोसा है।
0
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के तुलनात्मक आंकड़े (प्रतिशत में)
विधानसभा ..... वर्ष 2019 .... वर्ष 2024
खड्डा ..........62.93 ..... 60.18
पडरौना ...... 59.73 ..... 57.52
कुशीनगर ....... 57.56 ... 55.45
हाटा ... 59.20 .. 56.35
रामकोला .... 58.93 ....55.93
0
कुशीनगर में विधानसभावार मतदान
-
विधानसभा ...... सुबह 09 बजे....सुबह 11 बजे...... दोपहर 01 बजे...... शाम 03 बजे ....... शाम 05 बजे....... शाम 06 बजे
खड्डा ........... 13.70 .......... 28.00 ............. 39.00 ............ 50.00 ................ 58.79 ................... 60.18
पडरौना ........... 13.07 ......... 27.39 ............. 39.21 ............. 49.23 ............... 56.46 .................... 57.52
कुशीनगर ........ 13.75 .......... 28.29 ............. 39.72 ............. 48.71 ............... 55.45 ..................... 55.45
हाटा ...............13.72 .......... 28.62 ............. 30.42 ............. 46.69 ............... 55.13 ..................... 56.35
रामकोला ........ 13.30 .......... 28.04 ............. 40.13 .............. 43.87 .............. 54.55 ..................... 55.93