फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में लगी आग में झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले का मामला
विज्ञापन

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान नन्हें तिवारी (22) के रूप में हुई। वह अपने ननिहाल बेलही में रहकर जीवनयापन करता था। कुछ समय पहले उनकी मां का भी निधन हो चुका है जबकि पिता जयप्रकाश तिवारी अपने पैतृक गांव बरवां में रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नन्हें एक दिन पहले ही बेलही आया था। वह घर की साफ-सफाई करने गया था और त्योहार का सामान भी लेकर पहुंचा था।
विज्ञापन


शनिवार देर रात ग्रामीणों को उनके घर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घर के अंदर से नन्हें के चिल्लाने की आवाज सुनी। दरवाजा बंद होने के कारण ग्रामीणों ने उसे तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों ने उनके पिता को सूचना देने के साथ एंबुलेंस बुलाकर नन्हें को देवतहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में हाटा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें