फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाई की शादी में शामिल होने विदेश से आए युवक की हादसे में मौत

Tue, 28 Apr 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक अमर नाथ चौहान की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
जौरा बाजार। भाई की शादी में शामिल होने के लिए विदेश से रविवार की दोपहर मधुरिया टोला चौहान पट्टी आया युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर ग्राम मधुरिया टोला चौहान पट्टी के सामने उसी गांव के निवासी अमरनाथ चौहान पुत्र शंकर चौहान (25) रविवार को दोपहर विदेश से घर पहुंचा था। शाम को बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। हाईवे पर पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भी सुधार नहीं होने पर परिजन उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
अमर नाथ चौहान अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने आया था। तीन मई को छोटे भाई का तिलक और पांच मई को शादी होने वाली थी। मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें