फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनाथ बच्चों की देखभाल व्यवस्था का लिया जायजा, सचिव ने दिए निर्देश

Tue, 28 Apr 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने सोमवार को चाइल्ड हेल्प लाइन एवं राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थाओं की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव ने चाइल्ड हेल्प लाइन में मौजूद कर्मचारियों से वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान हेल्प लाइन में कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। सचिव ने सेवा को और प्रभावी व सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।इसके बाद उन्होंने राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। यहां तीन अनाथ बच्चे (दो बालक व एक बालिका) मिले। इनमें एक बच्चा करीब 45 दिनों से, दूसरा लगभग पांच माह से और एक बच्चा देवरिया जनपद से लाकर 24 फरवरी 2026 से यहां रह रहा है। सचिव ने बच्चों की देखभाल व्यवस्था का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।उन्होंने कहा कि बच्चों की समुचित देखभाल व उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक नलिन सिंह, काउंसलर मानस मिश्रा, सुपरवाइजर साक्षी पाण्डेय, केस वर्कर सुनीता पाण्डेय, चाइल्ड एजुकेटर वंदना गुप्ता व रूबी शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें