फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंगलूरू से घर आ रहा युवक लापता, परिजन परेशान

Sat, 14 Mar 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। बंगलूरू से घर आ रहे नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खास टोला चंदन बरवां निवासी दिनेश मद्देशिया रास्ते से लापता हो गए हैं। इससे परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के रायपुर खास निवासी 27 वर्षीय दिनेश मद्धेशिया नौ मार्च को बंगलूरू से घर के लिए निकले थे। वह इटारसी पहुंचे। वहां गोरखपुर के लिए ट्रेन बदलनी थी, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद परिजनों से संपर्क टूट गया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन दिन पहले किसी अज्ञात नंबर से उनका फोन आया था। उन्होंने घर आने की बात कही थी, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और खोजबीन में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें