फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: असलहा दिखाकर युवक का अपहरण, पिटाई कर छोड़ा

Mon, 11 Nov 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार की शाम बाइक से खेत में फसल देखने जा रहे बाइक सवार युवक का दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहा दिखाकर अपहरण कर लिया। करीब दस किमी दूर सुनसान जगह पर डंडे से पीटकर मोबाइल से ऑनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया और बाइक से पेट्रोल निकाल कर छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश बिहार की ओर भाग गए। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


ग्राम गाजीपुर बैरियर टोला के बच्चन भारती ने तहरीर में बताया कि वह शनिवार को सायं पांच बजे अपने बाइक से गांव से एक किमी दूर खेत देखने गया था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेरकर असलहा सटा दिया और उसकी बाइक ले ली। बदमाश अपनी बाइक पर उसे बीच में बैठाकर दस किमी दूर यूपी बिहार बार्डर के गांव हफुआ बलराम के पास सुनसान जगह पर ले गए।
वहां बुरी तरह से पिटाई करने के बाद उसके मोबाइल से पांच हजार रुपए निकलवा लिए। मोबाइल छीन लिया और उसकी बाइक का पेट्रोल निकालने के बाद बदमाशों ने छोड़ दिया। युवक बाइक लेकर पैदल फोरलेन तक आया और एक व्यक्ति के मोबाइल से सूचना दी तो घर वाले पहुंचे। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें