फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदर के हमले से युवक घायल

Wed, 21 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज ब्लॉक के माधोपुर बुजुर्ग गांव के मंझरिया टोला निवासी एक व्यक्ति पर मंगलवार को उत्पाती काले बंदर ने हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी होने पर आए परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार कराया गया। गांव के लोगों का कहना है कि बंदर के आतंक से भय का माहौल है। सुरक्षा के लिए अपने साथ लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, माधोपुर बुजुर्ग गांव के बाहर ब्रह्मा स्थल के पास मंझरिया टोला निवासी शिवशंकर चौहान (40) गांव के ही लोगों के साथ बैठे हुए थे, तभी कहीं से अचानक दौड़ते हुए उत्पाती काला बंदर आते ही उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। गांव के लोगों कहना है कि उत्पाती काले बंदर के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। घर से बाहर निकलने के दौरान उसके हमले का भय बना हुआ है। बंदर से बचाव के लिए लोग लाठी-डंडे के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। बंदर क्षेत्र में कई दिनों से घूमकर लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें