तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के चखनी चौराहा के समीप बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बुधवार देर शाम तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई।
तरया सुजान थाना क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया निवासी रियाज अहमद उर्फ मन्नू अंसारी (22) बुधवार शाम को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के सीएचसी तमकुहीराज भेजा। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।