फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमेटी गठित कर विकास कार्यों की जांच की मांग

Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के दुमही निवासी एक भाजपा नेता ने शपथ पत्र के साथ डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ व बीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने गांव में राज्यवित्त, केंद्रीय वित्त और मनरेगा के तहत कराए गए निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग की है।
विज्ञापन

दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से आरसीसी रोड व इंटरलाॅकिंग कार्य कराया गया है। इसमें सफेद बालू का प्रयोग किया गया है। नीचे ईंट की गिट्टी बिछाकर बिना सीमेंट मिलाए सफेद सिल्ट मिट्टी डाल कर इंटरलाकिंग और आरसीसी करा दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में निर्माण कार्य में एस्टीमेट के अनुसार कार्य नहीं किया गया। सभी कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। मनरेगा में भी फर्जी हाजिरी भरकर गलत लोगों के खाते में पैसा भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत की जांच त्रिस्तरीय कमेटी से कराते हुए दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें