फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 16 Apr 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में झझवा रेलवे आउटर के पास बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार में मांगलिक कार्यक्रम था। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मांगलिक कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव के नीरज मिश्रा (18) तीन भाइयों में छोटे थे। माता-पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल को नीरज का उपनयन संस्कार होना था।इसके लिए परिवार के सभी सदस्य घर आए थे। दिन में करीब तीन बजे कपड़ा खरीदने निकले थे। झझवा रेलवे आउटर के पास गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बड़े भाई सूरज मिश्रा और मझले भाई धीरज मिश्रा हैं। नीरज सबसे छोटे था। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मालगाड़ी से टकराने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें