सुकरौली। दिल्ली से बिहार जा रही बस में बुधवार को सफर कर रहे यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बस हाटा कोतवाली क्षेत्र के जोल्हिनिया के पास पहुंची थी। उसमें सवार बिहार के शिवहर जिले के बीराछपरा गांव के निवासी मोहम्मद जफर (57) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके साथ मौजूद पुत्र फैयाज ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को फोन कर मदद मांगी। इसके बाद बस को जोल्हिनिया स्थित एक ढाबे पर रोका गया। वहां से एंबुलेंस के से उन्हें देवतहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद